विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चौती मेले का आज नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट, मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा काशीपुर के जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज पाल ने संयुक्त रूप से मां बाल देवी सुंदरी मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया।
इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और जो भी मन से मन्नतें मांगते हैं, मां उनकी मन्नतों को अवश्य पूरा करती हैं। आज से मेले में झूले, तमाशा और पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगी है। लोगों का मेले की ओर आवागमन शुरू हो गया है।
यहां बता दें कि मां बाल सुंदरी देवी के नगर मंदिर से मां का डोला 25/26 की मध्य रात्रि को चैती मेला मंदिर में विराजमान होंगी, तदोपरांत मां का डोला एक सप्ताह चैती मेला मंदिर में विराजमान रहेगा, उसके उपरांत 31 मार्च और 1 अप्रैल की रात्रि नगर मंदिर के लिए रवाना होगा।

इस दौरान मेला प्रभारी/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेले में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मेला प्रारंभ कराया जाएगा और साफ सफाई की व्यवस्था नगर निगम की सौंपी गई है, क्योंकि इस मेले में दूर दराज से ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा आते हैं, इस समय गेहूं की कटाई चल रही है किसान भी इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस दौरान पूर्वग् मेयर उषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, रवि पाल, रजत सिद्धू, अभिषेक गायेल, डॉ. गिरीश तिवारी सहि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



