spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, डिलीवरी बॉय झुलसा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : डिलीवरी के दौरान चैक करते समय गैस सिलेण्डर में आग भड़कने से अफरातफरी मच गई। आग के कारण वहां रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वहीं डिलीवरी बॉय भी झुलस गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बता दें कि मौहल्ला लाहोरियान में मंसा देवी मंदिर के पास हरीश अरोरा का मकान है। इस मकान में हरिकिशन पुत्र वेद प्रकाश किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे डिलीवरी बॉय कासिम गैस सिलेण्डर देने हरिकिशन के घर आया तो हरिकिशन ने उससे सिलेण्डर चैक करने को कहा। कासिम सिलेण्डर चैक कर दिखाने लगा कि एकाएक सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग भड़क गई और पूरे घर में फैल गई। आग से घर का सारा घरेलू सामान राख हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ पहंुचे और आग बुझाने में जुट गये।

इस बीच आग बुझाने के प्रयास में डिलीवरी बॉय कासिम का हाथ बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles