spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

नाबालिग से गैंग रेप कर छत से नीचे फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (महानाद) : नाबालिग से गैंग रेप कर मकान की छत से नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने 19 साल के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी 2 युवकों की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि धनपुरा, पथरी, हरिद्वार निवासी तीन युवकों ने अपनी ही गांव की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप करने के बाद पकड़े जाने के डर से उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया। पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गईग्।

मामला दो अलग-अलग समुदायों से संबधित व नाबालिग से जुड़ा होने के कारण एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा आरोपियों की जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए गये। उक्त क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आज मुख्य आरोपी अरविन्द (19 वर्ष) पुत्र सुशील निवासी धनपुरा, पथरी को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन, पथरी से दबोच लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles