spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

नर्स ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमी ने हत्या कर गन्ने के खेत में फेंक दिया शव

मुरादाबाद (महानाद) : एक नर्स ने अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के मौ. सहसपुर साहूकारा, रुस्तमनगर निवासी रियासत हुसैन की पुत्री समरीन (22वर्ष) रामपुर जिले के सैफनी के छितौनी रोड स्थित इनाया हेल्थ केयर क्लीनिक में नर्स का काम करती थी। वह 24 अगस्त की सुबह 10 बजे घर से क्लीनिक जाने को कहकर निकली लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।

जब शाम त िसमरीन नहीं आई तो उसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। क्लीनिक पर फोन किया तो पता चला कि समरीन क्लीनिक पर नहीं आई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 25 अगस्त को बिलारी पुलिस ने समरीन की गुमशुदगी दर्ज कर कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वह कुंदरकी क्षेत्र में गौसे आलम नाम के युवक से बात करती थी।

शनिवार को पुलिस ने गौसे आलम को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने समरीन की हत्या करने की बात कबूल कर ली। गौसे आलम ने बताया कि समरीन उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए उसे मिलने के बहाने बुला लिया, बातचीत करने के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया, जिस पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर रूपपुर के बीच रेलवे ट्रैक के करीब गन्ने के खेत में फेंक दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles