विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने चामुंडा विहार में गेस्ट हाउस के पास एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया। चोरों को घर में मालिश करने घर आने वाले युवक ने घर दिखाया था, उसकी भूमिमका की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि चामुण्डा विहार, गेस्ट हाउस के पास, काशीपुर निवासी रवि कृष्ण गर्ग पुत्र स्व. गोपाल कृष्ण गर्ग ने दिनांक 22.08.2025 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चाँदी के कीमती बर्तन व सोने व पीतल के अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटोराताल चौकी इंचार्ज एसआई कौशल भाकुनी के सुपुर्द की गई।
मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अभियोग के अनावरण के निर्देश निर्गत किये गये। उक्त क्रम में एसपी अभय सिंह तथा सीओ दीपक सिंह द्वारा तत्काल पुलिस की टीम गठित कर उक्त घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में एसएसआई अनिल जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। इस क्रम में दिनांक 31.08.2025 को एसआई कौशल भाकुनी द्वारा पुलिस टीम के साथ सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बलदेव सिंह दानू (35 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह दानू निवासी ग्राम टांगाधार, थाना कपकोट, बागेश्वर हाल निवासी दुर्गा कालोनी, थाना आईटीआई काशीपुर तथा सुरजीत कुमार मिस्त्री (34 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार मिस्त्री निवासी सैनिक कालोनी थाना आईटीआई, काशीपुर को गिरीताल बाग से मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को उक्त घर में कभी-कभी मालिकश करने आने वाला गौरव ले गया था। गौरव अपने पैसे लेने के लिए गया था तो दोनों युवकों को साथ ले गया, घर बंद देख दोनों युवकों की नीयत डोल गई और उन्होंने उक्त घर में चोरी का प्लान बना लिया। चोरी की घटना में गौरव की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
वहीं, दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं, उनके पास पैसे नहीं थे, उनके द्वारा चामुण्डा विहार कालोनी में रात के 2-3 बजे घर के अन्दर छत के रास्ते खिड़की तोड़कर अन्दर घुसकर सामान व रुपये चोरी कर लिए थे।
उपरोक्त बरामदगी व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 331(4)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
अभियुक्त बलदेव सिंह व सुरजीत कुमार के विभिन्न धाराओं में 4-4 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम में एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, गिरीश चन्द्र, कां. गौरव सनवाल, प्रेम कनवाल (मुख्य भूमिका), पुलिस सहयोगी राहुल तथा माजिद शामिल थे।



