विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद एक बार फिर से उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयेाग ने संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
नये चुनावी कार्यक्रम के अनुसार –
नामाकंन – 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच – 7 से 9 जुलाई 2025 तक प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक।
नाम वापसी की तिथि – 10 व 11 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन की तिथि – 14 व 18 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक।
मतदान की तिथियां – 24 व 28 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे से 5 बजे तक।
मतगणना एवं परिणामों की घोषणा – 317 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक।




