spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

रामनगर : मंगलम स्वीट्स पर काम करने वाले युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद): पीरुमदारा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पीरुमदारा में सूचना देकर बताया कि ग्राम दुलेपुरी, पीरुमदारा के एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उक्त सूचना पर एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा तथा पीरुमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी मौके पर पहुंचे तो ग्राम दुलेपुरी में एक मकान के कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। कमरा अन्दर से बन्द था। कमरे का दरवाजा खोला गया तो कमरे के अन्दर अनिल लाल पुत्र जसपाल लाल निवासी देवगढ़, रुद्रप्रयाग (30 वर्ष) वर्ष का शव पड़ा था। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति पीरुमदारा में अनुराग अग्रवाल पुत्र सतेन्द्र अग्रवाल निवासी बद्री विहार, फेज -1, पीरुमदारा के प्रतिष्ठान मंगलम स्वीट्स में काम करता था तथा भोलादत्त पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी दुलेपुरी, बेनी विहार, पीरुमदारा के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था।

प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी रामनगर में रखवा दिया गया है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles