spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

ब्रेकिंग जसपुर : विधायक आदेश चौहान के घर में घुसकर विधायक को दी जान से मारने की धमकी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने तीन लोगों पर उनके के घर में घुसकर गाली गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने व उनके गनर की वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है।

आदेश चौहान ने बताया कि विगत 24 अगस्त 2022 को ग्रामीणों ने उनसे शिकायत कर उन्हें सूदखूरों से बचाने की मांग की थी। जिसके बाद विधायक आदेश चौहान ने एसडीएम जसपुर से सूदखोर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार विधायक आदेश चौहान के गनर को रुद्रपुर लाइन वापिस बुला लिया गया है।

उधर, विधायक को धमीक देने के तीनों आरोपियों ने भी कातवाली पुलिस को विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।

जसपुर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की तहरीर की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles