जसपुर (महानाद) : जसपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन महिलायें मैदान में उतरी हैं।
जहां, भाजपा ने मिस्सरवाला, जसपुर निवासी अनूप कौर पत्नी तीरथ सिंह को अपना ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मिस्सरवाला, जसपुर निवासी नवनीत कौर पत्नी जगरूप सिंह तथा कुंडा निवासी बलजीत कौर पत्नी हरजिन्दर सिंह ने भी अपने-अपने नामांकन किये हैं।
उधर, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए ग्राम भरतपुर, कुंडा, जसपुर निवासी परगट सिंह पुत्र कश्मीर सिंह तथा ग्राम अमियावाला, जसपुर निवासी सरनदीप कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने नामांकन किये हैं।
वहीं, कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए ग्राम गढ़ी हुसैन निवासी अमृत पाल कौर पत्नी देवेन्द्र सिंह तथा ग्राम उमरपुर, धर्मपुर निवासी विमल सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह ने अपने-अपने नामांकन किये हैं।



