spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

कल 24 मार्च को नगर निगम काशीपुर में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कल 24 मार्च 2026, मंगलवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आमजन अपने स्वास्थ्य की जांच फ्री में करा सकते हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी

उक्त जानकारी देते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देशानुपालन में नगर निगम काशीपुर द्वारा दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को निगम परिसर में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में केवीआर अस्पताल काशीपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निम्नलिखित सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी –
– निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
-सटीक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श
– ब्लड शुगर एवं खून की जांच
– आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण

डॉ. अमरजीत साहनी ने समस्त पार्षदगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों से अपील की है कि अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी पहल को सफल बनाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महापौर दीपक बाली द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles