महानाद डेस्क : धामी सरकार ने उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित 20 आईपीएस/पीपीएस के ट्रांसफर कर दिये हैं।
उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया गया है। उनकी जगह चम्पावत के एसपी अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। वहीं हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे को एसपी पिथौरागढ़ बनाया गया है।
एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव को एसपी चम्पावत बनाया गया है। एसपी बागेश्वर चन्द्रशेखर आर घोड़के को एसपी अल्मोड़ा बनाया गया है।
एसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। एसपी अभिसूचना प्रदीप कुमार राय को एसपी सीबीसीआईडी बनाया गया है।
एसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर बनाया गया है। एसपी क्राइम व ट्रेफिक उधम सिंह नगर निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया गया है।
एसपी क्राइम व ट्रेफिक हरिद्वार जितेन्द्र कुमार मेहरो को एसपी बागेश्वर बनाया गया है। एसपी हरिद्वार जितेन्द्र चौधरी को एसपी क्राइम व ट्रेफिक उधम सिंह नगर बनाया गया हे।
एसपी हरिद्वार निशा यादव को एसपी क्राइम व ट्रेफिक हरिद्वार बनाया गया है।
डीआईजी एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती को आईजी एसडीआरएफ बनाया गया है। एसपी विजिलेंस मुख्यालय प्रहलाद नारायण मीणा को डीआईजी विजिलेंस मुख्यालय बनाया गया है।
सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेन्द्र नगर बनाया गया है।
एएसपी सीआईडी मनोज ठाकुर को एएसपी कोटद्वार बनाया गया है। एएसपी कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह को एसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून बनाया गया है।



