spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

1 करोड़ रुपये कीमत की 745 पेटी अवैध शराब के साथ रामपुर के दो युवक गिरफ्तार

गदरपुर (महानाद) : पुलिस ने 1 करोड़ रुपये कीमत की 745 पेटी अवैध शराब के साथ रामपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस अवैध शराब को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सकैनिया के जंगलों में छुपाकर रखने की योजना थी।

आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा अवैध मादक पदार्थों (शराब, चरस, स्मैक गांजा) व अन्य नशीले पदार्थाे की धर पकड़ एवं रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त क्रम में एसपी काशीपुर अभय सिंह, तथा सीओ काशीपुर अनुषा बडोला के निकट पर्यवेक्षण मे नशीले पदार्शाे की तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष, गदरपुर के नेतृत्व में दिनांक 25/01/2024 की रात्रि को चौकी प्रभारी सकैनिया द्वारा सकैनिया चौराहे के पास चैकिंग के दौरान मसीत की तरफ से आ रहे कैन्टर को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर उक्त कैन्टर चालक ने कैन्टर को तेजी से सकैनिया से गदरपुर की तरफ भाग दिया। जिस पर पुलिस ने उक्त कैन्टर को चौकी सकैनिया के सामने बैरियर लगा कर रोक लिया गया।

कैन्टर मे लदे माल के बारे में पूछे जाने पर वाहन चालक द्वारा वाहन में प्लाई बोर्ड होना बताया गया। जिसके मौके पर कागजात तलब किये जाने पर वाहन चालक द्वारा कोई कागजात नहीं उपलब्ध कराया जा सका। जिस पर पुलिस टीम ने वाहन को चैक किया गया तो अभियुक्तगणों 1-सोनू पुत्र राम सिंह 2-धर्मपाल पुत्र शिवलाल निवासीगण ग्राम-तालनपुर, थाना-भोट, जनपद-रामपुर (उ.प्र.) द्वारा वाहन में बेकार्डी मार्का अवैध अग्रेजी शराब का परिवहन किया जाना पाया गया। जिसमें कुल 745 पेटी नाजायज शराब जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश कर दिया।

बरामदा माल का विवरण –
1- 07 पेटी BACARDI CARTA BLANCA (84 बोतल)
2- 120 पेटी BLACK BY BACARDI ( 1440 बोतल),
3- 10 पेटी BACARDI LIMON(120 बोतल), कुल बोतल- 1644
4- 200 पेटी BLACK BY BACARDI (4800 अद्दे),
5- 05 पेटी BACARDI LIMON (120 अद्दे), कुल अद्दे-4920
6- 15 पेटी BACARDI CARTA BLANCA (720 पव्वे),
7- 375 पेटी BLACK BY BACARDI ( 17994 पव्वे),
8- 13 पेटी BACARDI LIMON (624 पव्बे) कुल पव्बे- 19338
कुल 745 पेटी नाजायब शराब कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड रुपये
9- वाहन कैन्टर रजि0 न0- UP22-BT-2263

एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम हेतु 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा कीगई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles