spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को लगा मातृ शोक

हल्द्वानी (महानाद) : उप निदेशक सूचना एवं नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के जिला सूचना अधिकारी योगेश मिश्रा की माता सरला मिश्रा (80 वर्ष) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 11 बजे किच्छा रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

बता दें कि शनिवार को उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा की माता सरला मिश्रा का मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दो दिन पूर्व इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरला मिश्रा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुई थीं। वे अपने पीछे दो पुत्रों व दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके छोटे पुत्र पशुपालन विभाग में कार्य करते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को सुबह 11 बजे रुद्रपुर स्थित श्मशान घाट में किया जायेगा।

श्रीमती सरला के निधन पर पत्रकारों, प्रशासनिक एवं सूचना विभाग के अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles