spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

यूपी-उत्तराखंड-दिल्ली में कल नहीं होगा किसानों का चक्का जाम

नई दिल्ली (महानाद) : किसान संगठनों ने कल यानी कि 6 फरवरी को चक्का जाम करने का ऐलान किया था। लेकिन अब इस मसले पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कल यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। किसान सिर्फ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

बता दें कि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नेता राकेश टिकैत और बलबीर सिंह राजेवाल ने किया है।
दरअसल, केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले करीब दो महीनों से जारी है। ऐसे में शनिवार (6 फरवरी) को एक बार फिर किसान देशभर में चक्का जाम करने जा रहे हैं। हालांकि, यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली और एनसीआर में भी चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया गया।

राकेश टिकैत ने किसानों के चक्का जाम को लेकर पूरा प्लान बताया है। टिकैत के मुताबिक, इस बार का चक्का जाम सिर्फ तीन घंटे (दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक) का होगा। इस दौरान लोग अपने-अपने इलाकों में सड़कों को जाम करेंगे और रास्तों पर बैठकर विरोध दर्ज कराएंगे। तीन घंटे के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles