spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

उपचुनावों के जरिए के जनता ने सिखाया भाजपा को सबक : दीपिका गुड़िया

काशीपुर (महानाद) : पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजों से हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बंगाल, महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जिताकर भाजपा को सबक सिखाते हुए भाजपा को यह बता दिया है कि जुमलेबाजी का अब कोई स्थान नहीं, अब जनता भी जमीनी स्तर से विकास चाहती है।

दीपिका ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यपद्धति को जनता भली-भांति समझ चुकी है। आज जनता बदलाव के पक्ष में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना आशीर्वाद देने को तैयार है। भाजपा सरकार में कमरतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी से लेकर लोगों को धर्म, जाति के जाल में फंसाने वालों को अब पता चल गया होगा कि देश का विकास कांग्रेस पार्टी में ही संभव है अन्य किसी भी पार्टी में नहीं।

गुड़िया ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से देश की जनता अब ऊब चुकी है। भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी एवं पलायन उत्तराखंड के मुद्दों पर भाजपा सरकार बेबस हो चुकी है तथा प्रदेश की जनता भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदेश से सूपड़ा साफ करने को तैयार बैठी है।

दीपिका गुड़िया ने कहा कि सम्मानित जनता कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए संपूर्ण प्रदेश का विकास धरातल पर करने के लिए एकजुट होकर विधानसभा 2022 के चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराए। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles