spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

उत्तराखंड BJP विधायक के भाई की पत्नी को मिली जमानत, जानें पूरा मामला…

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहु नाजिया की गिरफ्तारी का मामला सुर्खियों में है। मामले में अब बड़ा अपडेट आ रहा है। कोच्चि कोर्ट ने नाजिया को जमानत दे दी है। बताया जा रहा है कि किशोर के भाई सचिन की कोच्चि में गिरफ्तार हुई पत्नी को वहां कोर्ट से जमानत मिल गई। वह 2017 से फरार थी। दून पुलिस उसको वारंट पर लेने गई थी। जमानत मिलने का पता लगने पर अब पुलिस खाली हाथ वापस लौट रही है। नाजिया पर जिला पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की वांटेड पत्नी नाजिया युसूफ को लुकआउट नोटिस के तहत केरल में गिरफ्तार किया गया था। वह करोड़ों की सरकारी और गैर सरकारी भूमि की धोखाधड़ी सहित निजी कंपनियों के द्वारा कई गंभीर फर्जीवाड़े के आरोप में लंबे समय से फरार चल रही थी। बताया जा रहा है कि नाजिया यूसुफ के खिलाफ देहरादून, दिल्ली, एनसीआर में करोड़ों की प्रॉपर्टी फर्जीवाड़े और निजी कंपनियां बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं, यही कारण है कि सचिन उपाध्याय और उनकी पत्नी नाजिया यूसुफ के खिलाफ इनाम घोषित करने के साथ ही लुकआउट नोटिस जारी कर पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में थी।

बताया जा रहा है कि नाजिया को कोच्चि एयरपोर्ट पर उस वक्त सुरक्षा टीम ने पकड़ा जब वह सिंगापुर जाने के लिए चेकइन कर रही थी। वह कोच्चि एयरपोर्ट से देर रात 10:30 बजे नाजिया यूसुफ देश छोड़ने की फिराक में थी, गंभीर मामलों में इनामी अपराधी नाजिया की गिरफ्तारी लुकआउट नोटिस के तहत हुई है, जांच पड़ताल करने पर पता चला कि नाजिया यूसुफ की शिनाख्त करते ही उसे कोच्चि पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया, वहीं इस कार्रवाई की जानकारी के बाद दून पुलिस कोच्चि में नाजिया को कस्टडी में लेने के लिए रवाना हो गई थी। लेकिन कोर्ट से उससे पहले ही नाजिया को जमानत मिल गई है। ऐसे में पुलिस अब खाली हाथ वापस लौट रही है।

उत्तराखंड BJP विधायक के भाई की पत्नी को मिली जमानत, जानें पूरा मामला…

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles