spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

उत्तराखंड ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बने भाजपा के चुनाव प्रभारी, धर्मेन्द्र प्रधान को मिली यूपी की जिम्मेदारी

देहरादून/नई दिल्ली (महानाद) : भाजपा ने आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों मद्देनजर चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी।

केंद्रीय संसदीय कार्य और कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ-साथ सांसद लॉकेट चटर्जी व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, धर्मेन्द्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे व अर्जुन राम मेघवाल को सह प्रभारी बनाया गया है।

उधर, पंजाब के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी तथा हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है।

वहीं भूपेंद्र यादव को मणिपुर तथा, देवेंद्र फडणवीस को गोवा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles