spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

उत्तराखंड : फिर एक हफ्ते के लिए बढ़ा कोविड कर्फ्यू, नहीं मिली कोई विशेष रियायत

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते यानि 20 जुलाई की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रातः 8 बजे से सांय 7 बजे तक खुलेंगे। साप्ताहिक बंदी पूर्व की भांति श्रम विभाग के आदेशानुसार होगी।

सिनेमा हाॅल, मनोरंजन पार्क आदि बंद रहेंगे।

शादी समारोह में 50 लोगों की अनुमति है। सभी को 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अपने पास रखनी होगी।

सभी शैक्षिक/प्रशिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 18 वर्ष से ऊपर के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोचिंग खुलेंगे।

बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 72 घंटे पूर्व तक की कोराना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

पर्यटन स्थलों में साप्ताहिक बंदी एवं पर्यटकों की संख्या सीमित करने का अधिकार संबंधित जिलाधिकारी को दिया गया है।

बैंक अपने निर्धारित समयानुसार खुलेंगे।

बाहर से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने पर कोरोना रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा।

गाइडलाइन डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए –

SOP 13.07.21 to 20.07.21

देखियें पूरी गाइडलाइन –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles