spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

उत्तराखंड सरकार ने किये 31 अधिकारियों के ट्रांसफर

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड सरकार ने नगर निगम के 31 अधिकारियों/कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिये हैं।

प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल को देहरादून से काशीपुर भेजा गया है।
काशीपुर में वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र पटवाल को गदरपुर में प्रभारी ईओ बनाया गया है।

प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश रमेश सिंह रावत को देहरादून भेजा गया है।
नगर पंचायत लालकुआं के प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल भेजा गया है।
प्रभारी सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी ईश्वर सिंह रावत को प्रभारी ईओ लालकुआं बनाया गया है।
ईओ पौड़ी शांति प्रसाद जोशी को प्रभारी सहायक निदेशक निदेशालय बनाया गया है।

पौड़ी के कर एवं राजस्व निरीक्षक आरडी पाठक को प्रभारी ईओ नगर पंचायत सेलाकुई बनाया गया है।
नगर पंचायत लालकुआं के प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल
प्रभारी ईओ भीमताल उदयवीर सिंह को खटीमा भेजा गया है।
मसूरी के कर एवं राजस्व निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया है।

गुरमीत सिंह को किच्छा से लक्सर में प्रभारी ईओ के पद पर भेजा गया है।
ईओ संजय कुमार को टिहरी से पौड़ी भेजा गया है।

कर एवं राजस्व अधिकारी राजेश नैथानी को पिथौरागढ़ से देहरादून भेजा गया है।
नैनीताल के सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान को मुनि-की-रेती भेजा गया है।
हरिद्वार निगम में प्रधान सहायक वासुदेव डंगवाल को प्रभारी ईओ टिहरी बनाया गया है।

प्रभारी ईओ भगवानपुर सुरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त अन्य कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। नगर निगम में प्रभारी व्यवस्था के तहत ही अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं। वहीं, कई प्रभारी अधिकारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles