spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

उत्तराखंड : 27 फरवरी से शुरु होंगी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षायें, देखें स्कीम

रामनगर (महानाद): उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षायें दिनांक 27 फरवरी 2024 से कराई जायेंगी।

आपको बता दें कि आज दिनांक 29 दिसम्बर, 2023 को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखण्ड के सभागार में सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की अध्यक्षता में वर्ष 2024 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद,रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 27 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 16 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी।

वहीं, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 16 जनवरी, 2024 से 15 फरवरी, 2024 के मध्य सम्पादित की जायेगी।

बैठक में परिषद् के सभापति सीमा जौनसारी, सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर निर्देशक (माध्यमिक शिक्षा) महावीर सिंह बिष्ट एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles