spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

उत्तराखंड के बाॅर्डर पर फिर शुरु हुई कोरोना टेस्टिंग, पांच राज्यों के यात्रियों पर विशेष नजर

देहरादून (महानाद) : देश में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर से बाॅर्डर पर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है।

उत्तराखंड सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा केरल से उत्तराखंड आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। राज्य के सभी रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर जांच के इंतजाम करने के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार ने कहा कि इस नियम का पालन करना जरूरी होगा।

बता दें कि देश के 4 राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ में केस बढ़ने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में पिछले 10 दिन, पंजाब में 12 दिन, चंडीगढ़ में 10 दिन और जम्मू कश्मीर में 7 दिन काफी चिंताजनक रहे हैं। इन जगहों पर एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने भी कोरोना टेस्ट को इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles