spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

चुनावी हलचल : उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें यूपी भाजपा में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत ने बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है, जो अभी स्वीकार नहीं हुआ है।

बता दें कि 1956 में जन्मीं बेबी रानी मौर्य अगस्त 2018 मेंकृकृष्ण कांत पॉल की जगह उत्तराखंड की राज्यपाल बनी थीं। यहां की राज्यपाल बनने से पहले वह 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की मेयर रह चुकी हैं। वे उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। इससे पहले 20019 से 2012 तक मार्गरेट अल्वा उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। मौर्य के इस्तीफे के बाद अब उत्तराखंड का अगला राज्यपाल कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles