spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

उत्तराखंड : सभी पुलिस चौकियों में अलग से महिला शौचालय बनाने के आदेश

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजनिंग/मार्डनाईजेशन पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड पुलिस की सभी चौकियों में अलग से महिला शौचालय बनाने के आदेश जारी किये गये हैं।

उक्त क्रम में एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कल 7 जुलाई 2023 को जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किये हैं कि वे 3 दिन के अन्दर अपने-अपने क्षेत्र की पुलिस चौकियों में महिला शौचालय की उपलब्धता या उसे बनाने के लिए जमीन की उपलब्धता तथा चौकी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की संख्या के बारे में व्हास्टअप या लौटती डाक से अवगत करायें। उक्त कार्य में देरी करने पर इसके जिम्मेदार संबंधित थानाध्यक्ष होंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles