spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, 11 घायल…

खटीमा (महानाद) :  सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हो गए। घायलों का खटीमा के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हादसा पहेनिया टोल टैक्स के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि खटीमा के पहेनिया टोल टैक्स के पास रविवार को सवारी से भरी फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन, पुत्र राहुल व अभिषेक तथा पुत्री पलक को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर क्रेन के माध्यम से कोतवाली में खड़ा करा दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles