spot_img
spot_img
Wednesday, October 7, 2026
spot_img

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश : चोरी की 7 बाइकों के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

सितारगंज (महानाद) : पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर चोरों को चोरी की 7 बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि –

दिनांक 05.10.2026 को समय करीब 1ः30 बजे से 2ः40 बजे के मध्य सत्यजीत मंडल पुत्र अजीत मंडल, निवासी निर्मलनगर, अपनी पत्नी को रूटीन चेकअप हेतु सक्सेना नर्सिंग होम, सितारगंज लेकर आए थे। उनके द्वारा अपनी बाइक को नर्सिंग होम के सामने खड़ा किया गया था। वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली।

दिनांक 30.09.2026 को समय करीब 12ः12 बजे मनोज कुमार पुत्र नारायण, निवासी वार्ड नं.-6, अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से यूको बैंक शाखा सितारगंज अपने खाते का चेक कराने गए थे। बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर गए और वापस आने पर बाइक मौके से गायब मिली।

दिनांक 03.10.2026 को समय करीब 11ः44 बजे अनिकेत पुत्र रमेश कुमार, निवासी बगनेरा, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक से श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स, चौधरी मार्केट, सितारगंज के पास गए थे। बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर अंदर गए और वापस आने पर बाइक मौके से गायब मिली।

उपरोक्त घटनाओं के संबंध में वादीगणों की तहरीर के आधार पर थाना सितारगंज में धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात मुकदमें पंजीकृत किए गए।

उक्त सिलसिलेवार बाइक चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।

थाना सितारगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर मामूर किए गऐ। इसी क्रम में दिनांक 6.10.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सूरखी नदी पुल की ओर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर थाना क्षेत्र से चोरी गई बाइक स्प्लेंडर प्लस संख्या बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा सितारगंज, बरा एवं किच्छा क्षेत्र से बाइक चोरी करने तथा चोरी की बाइकों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखने एवं बाद में कम कीमत पर बेचने की बात बताई गई।

भियुक्तों की निशानदेही पर वन शक्ति मंदिर के पास सुनसान स्थान पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 6 अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं। बरामद बाइकों के चेचिस नम्बर एवं ई-चालान एप के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिसमें 2 बाइकें थाना सितारगंज क्षेत्र से चोरी की गई पाई गईं। शेष 4 बाइकों के संबंध में संबंधित थानों से जानकारी की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सितारगंज, बरा एवं किच्छा क्षेत्र में सड़क किनारे, अस्पतालों एवं अन्य स्थानों पर खड़ी बाइकों की रेकी कर उन्हें चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे तथा बाद में उनकी नम्बर प्लेट आदि हटाकर कम कीमत में बेच देते थे। अभियुक्तों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर दिया।

बरामदगी का विवरण—
1. हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06AH2843, चेचिस नं0 MBLHA10BFFHF43821 — मु0 FIR नं0 487/2026 से संबंधित।

2. हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06AQ2307, चेचिस नं0 MBLHAR083HHL25734 — मु0 FIR नं0 489/2026 से संबंधित।

3. हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नं0 UP26X4051, चेचिस नं0 MBLHA10CGGHK25794 — मु0 FIR नं0 488/2026 से संबंधित।

4. प्लेटिना मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06P3161, चेचिस नं0 MD2DDJKZZSPM11095

5. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06AY0972, चेचिस नं0 MBLHAW098KHJ71715

6. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06M4830, चेचिस नं0 MBLHA10EJ9HG15957

7. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP25CM6276, चेचिस नं0 MBLHAR073JHM95637

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –
1. रोहित ढाली (36 वर्ष) पुत्र समीर ढाली, निवासी निर्मलनगर, शक्तिफार्म, सितारगंज।
2. इन्द्रजीत बढ़ई (25 वर्ष) पुत्र सुशील बढ़ई, निवासी ग्राम राजनगर, शक्तिफार्म, सितारगंज।

पुलिस टीमकृमें कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई जावेद मलिक, जगदीश चन्द्र तिवारी, जगत शाही, प्रेम सिंह, हे.कां. नवनीत कुमार, कुन्दन सिंह, जगदीश कोठियाल, मनोज ग्वाल तथा कां. कृष्ण चंद्र शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles