spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

झांकी का रोल करने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

रुद्रपुर (महानाद) : क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर धार्मिक कार्यक्रमों में झांकी का रोल करने वाली उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी कक्षा 10 में पढ़ती है और अपने भाई के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में कभी-कभी झांकी का रोल करती है। धार्मिक कार्यक्रमों की टीम में रम्पुरा बस्ती का रहने वाला एक युवक भी काम करता है। जिस कारण उसकी उनके बेटी-बेटे की जान पहचान है।

महिला ने आरोप लगाया कि दो माह पहले आरोपी युवक उनके घर आया। उस वक्त उनकी बेटी घर पर अकेली थी। मौका पाकर युवक ने उनकी बेटी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद से ही उनकी बेटी डरी व सहमी सी रहने लगी और उसने कार्यक्रमों में रोल करने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने उससे पूछा तो उनकी बेटी ने बताया कि उक्त युवक उसे डरा धमकाकर काम करने का दबाव बना रहा है और उसने उसके साथ किये दुष्कर्म की वीडियो व फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी है। महिला ने उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार शाह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles