spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

जसपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ पंचायत चुनाव, 84.76 प्रतिशत हुआ मतदान

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुल 84.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने हेतु क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। मतदान के दौरान क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर एक प्लाटून आईआरबी, एक प्लाटून महिला पीएसी, एक प्लाटून पुरुष पीएसी, जसपुर कोतवाली पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा बल तैनात किया गया था। कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान होने का भी समाचार प्राप्त हुआ। फर्जी मतदान के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की-फुल्की झड़पें व विवाद होने का समाचार है, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा लोगों को शांत कर निपटा दिया गया।

मतदान स्थल पर खड़े पुलिस सुरक्षाकर्मी एवं मतदाता

जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु एक दिन पूर्व जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों एवं काशीपुर रोड स्थित बीएस इंटर कॉलेज में बने मतदान बॉक्स हाल तथा मतगणना स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की बरती जाएगी।

मतदान केदो के बाहर कतार वध खड़े महिला एवं पुरुष मतदाता

जसपुर-काशीपुर रोड पर कलिया वाला मोड़ से ध्यान नगर तक जगह-जगह छोटे एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगा रखीं हैं। दुकानदार पवन शर्मा एवं शाहिद हुसैन का कहना है कि मतगणना के वक्त जसपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मतदाता मतगणना केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। बीते चुनाव का हवाला देते हुए बताया कि उस वक्त भी उन्हें अपनी दुकान में अच्छी खासी बिक्री कर बढ़िया मुनाफा हुआ था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles