spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

जसपुर : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, तरुण बने अध्यक्ष

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव में तरुण गहलौत नये अध्यक्ष चुने गये हैं।

सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव में प्रातः आठ बजे से दो बजे तक 5 पदों क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री और प्रचार मंत्री के लिए दुल्हन पैलेस में मतदान कराया गया। कुल 2776 मतदाताओं में से 2655 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। उसके बाद मतगणना की गई।

अध्यक्ष पद पर तरुण गहलौत 1351 मत लेकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मौ. आरिफ को 64 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर नासिर अली 1338 को वोट मिले। नासिर ने अपने प्रतिद्वंदी चेतन बंसल को 91 मतों से शिकस्त दी। महफूज अली ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। उसे 1327 मत मिले उसने पूर्व महामंत्री रहे विमल अग्रवाल को 41 मतों से हराया।

संगठन मंत्री पद पर मोहसिन ने अपने प्रतिद्वंदी कुशल अग्रवाल को 223 मतों से हराया। मोहसिन को 1200 मत पड़े। मधुप गोयल प्रचार मंत्री चुने गए। उन्हे 1318 वोट मिले है। जबकि दूसरे स्थान पर आये मौ. उस्मान डंपी को 1277 मत मिले। मधुप गोयल 41 वोट लेकर विजयी घोषित किए गए।

इससे पूर्व में राहुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दिव्या रस्तोगी महिला उपाध्यक्ष, आशा रानी महिला मंत्री, निर्विरोध चुने गए थे। चुनाव जीते पदाधिकाारियों के समर्थकों ने नगर में ढोल नगाढ़ो के साथ जूलूस निकालकर आतिशबाजी की तथा मिष्ठान का वितरण किया।

चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह फरवरी में कराया जायेगा। प्रमाण पत्र भी तभी दिए जायेंगे।

चुनाव संपन्न कराने वालों में जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जिला प्रभारी अशोक छाबड़ा, प्रदेश सचिव चुनाव पर्यवेक्षक निकेश अग्रवाल, चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, नवीन अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, इस्लाम हुसैन, तरुण बंसल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles