spot_img
spot_img
Tuesday, August 18, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी को टक्कर, एक की मौत एक घायल

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि पीरुमदारा क्षेत्र के हल्दुआ के निकट ग्राम थारी में एक खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक एक युवक सवार ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया, जिसके चलते मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचाया दिया है।

एक्सीडेंट के बाद मौके पर भारी तादाद में आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है कि आए दिन खनन से भरे वाहनों के द्वारा लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles