spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी…

Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम करवट बदल रहा है। 19, 20 और 21 अप्रैल के लिए मौसम विभाग उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इससे चढ़ते पारे में गिरावट होने से जहां गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है, वहीं मौजूदा फसलों के लिए अंधड़ जैसी स्थिति नुकसानदेय भी साबित हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने आज तात्कालिक पूर्वानुमान भी जारी किया है। जिसके अनुसार देहरादून, हरिद्वार तथा उत्तरकाशी जनपदों के कुछ स्थानों में (30-40 किमी प्रति घंटे ) की तेज हवाएं / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभवाना है।

उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश में 19, 20 और 21 अप्रैल को  बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओलावृष्टि और अंधड़ का पूर्वानुमान है।

उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ एवं गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

उत्तरकाशी देहरादून पौड़ी गढ़वाल एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इसको देखते हुए सभी जनपदों को अलर्ट जारी किया गया है।

बिगड़ते मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कहा गया है। साथ ही अपने पशुओं को बांधने की सलाह दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles