spot_img
spot_img
Thursday, October 1, 2026
spot_img

नशा करने के लिए किया मना तो 3 युवकों ने कर दिया जानलेवा हमला

खटीमा (महानाद) : मौहल्ले में नशा करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। तीन युवकों ने युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में खटीमा पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद तीन आरोपियों का मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर उनके पास े घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के ‘भयमुक्त, अपराधमुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दिनांक 29-09-2026 की रात्रि के लगभग 10ः30 बजे इस्लाम नगर निवासी सद्दाम (32 वर्ष) पुत्र अब्दुल रसीद को जान से मारने की नियत से विपक्षीगणों द्वारा छोटी कुल्हाड़ी एवं बंका से वार किया, जिससे सद्दाम के सिर और हाथ मे गंभीर चोट आयी हैं, जिसको विपक्षीगण मरा समझ कर मौके पर छोड़कर भाग गए और जाते जाते गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

उक्त घटना का विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। घटना के संबंध में कोतवाली खटीमा पर चोटिल के बड़े भाई दिलशाद द्वारा दिनांक 30.9.2026 को कोतवाली खटीमा में तहरीर दी गई कि दिनांक 29.9.2026 को रात्रि करीब साढ़े दस बजे विपक्षीगण को उनके छोटे भाई सद्दाम ने मोहल्ले में नशा करने के लिए मना किया कि मौहल्ले का माहौल खराब हो रहा है, जिससे विपक्षीगणों द्वारा सद्दाम के साथ मारपीट शुरू कर दी गई, फरमान ने बंका से ओर आदिल ने कुल्हाड़ी से उसके भाई सद्दाम के ऊपर जान से मारने की नीयत से वार किये, जिससे उसके सिर ओर बाएं हाथ में गंभीर चोट आईं। तहरीर के आधार पर धारा 109, 351(2)352, बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के समय एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा प्रकरण के त्वरित अनावरण एवं नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गऐ। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों पर दबिश एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर कुनाल मार्केट के पीछे खाली मैदान के पास से नामजद तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दिनांक 1.10.2026 को घटना में प्रयुक्त बांका और कुल्हाड़ी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. फरमान (33 वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी इस्लाम नगर, खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर।
2. साहिल (35 वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी इस्लाम नगर, खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर।
3. आदिल (25 वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी इस्लाम नगर, खटीमा जिला उधम सिंह नगर।

पुलिस टीम में कोतवाल खटीमा कमल कुमार लुण्ठी, एसएसआई केसी आर्य, एसआई विजय बोहरा, कां. मोहन बोरा, नरेंद्र टम्टा तथा देवेंद्र सिरोला शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles