spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

मैनेजर ने व्यापार में पहुंचाया नुकसान तो मार दी गोली

रुड़की (महानाद) : एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने केमिकल प्लांट के मैनेजर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया।

आपको बता दें कि अम्बर तालाब निवासी केमिकल प्लांअ में मैनेजर दीपेंद्र रात के लगभग 8 बजे ड्यूटी खत्म कर कर अपने घर जा रहे थे कि पुरानी तहसील के पास कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया ने उनकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद घायल दीपेंद्र कृष्णा को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया को माधोपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान कन्हैया ने बताया कि उसका सुनहरा गांव में केमिकल प्लांट है। घायल दीपेंद्र पहले उसके काम करता था, लेकिन फिर उसने उसके यहां से काम छोड़ कर संजय मौर्या के प्लांट में मैनेजर की नौकरी कर ली और दीपेंद्र ने उसके कई पुराने ग्राहकों को तोड़ लिया, जिससे उसे व्यापार में भारी नुकसान हो रहा था। वहीं इस बीच उसके दादा की मौत हो गई। जिस पर व्यापारिक घाटे से परेशान कन्हैया ने बुधवार को अपने दादा की तेरहवीं पर दीपेंद्र को खत्म करने की कसम खाई और कसम को पूरा करने के लिए दपेंद्र को गोली मार दी, लेकिन दीपेंद्र बच गया।

गिरफ्तारी के बाद कृष्णा को अपने काम पर कोई पछतावा नहीं था। उसने कहा कि उसे इस बात का गहरा मलाल है कि दीपेंद्र जिंदा बच गया और वह अपने दादा की तेरहवीं पर ली गई कसम को पूरी न कर सका।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles