spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

काशीपुर : रामनगर रोड पर शोरूम के आगे शराब पी रहे युवकों को गाड़ी हटाने को बोला तो मारपीट पर हो गये उतारू

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): रामनगर रोड पर स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के मालिक ने शोरूम के आगे शराब पी रहे युवकों से गाड़ी हटाने को कहने पर उसके साथ गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वाइन शॉप के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आवास विकास काशीपुर निवासी सागर कपूर पुत्र पवन कपूर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी रामनगर रोड पर ब्लेजा स्टोर के नाम से कॉसमेटिक व इम्पोर्टेड वाइन की दुकान है। दिनांक 21.10.2023 की शाम के लगभग 7.25 बजे जब वह अपनी टाटा हैरियर कार से शोरूम बंद कर घर आने की तैयारी कर रहा था तो उसके पीछे एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी और महुआखेड़ा गंज निवासी बंटी और उसके 4 दोस्त गाड़ी के बोनट पर रखकर शराब पी रहे थे।

सागर ने बताया कि चूंकि इन लोगों की गाड़ी पीछे थी इसलिए उसकी गाड़ी नहीं निकल पा रही थी जिस पर उसने उन लोगों से गाड़ी हटाने को कहा तो वे उसे गंदी-गंदी गालियां दने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके साथ मापीट पर उताऊ हो ये। सागर ने बताया कि वह किसी तरह इन लोगों से बचकर अपने शोरूम पर आया तो ये लोग उसका पीछा करते हुए रूम पर आ गये और वहां आकर उसके साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी तो वे लोग पुलिस को आता देख वहां से भाग गये।

सागर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बंटी व उसके 4 दोस्तों के खिलाफ धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles