spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

पत्नी 6 महीने से कर रही थी फोन पर बात, अब हो गई फरार

हल्द्वानी (महानाद) : एक युवक की पत्नी घर से अपने सारे डॉक्यूमेंट लेकर फरार हो गई। वह पिछले 6 महीने से किसी से फोन पर बात कर रही थी।

तीनपानी क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 27.08.2025 को उसकी पत्नी घर में किसी को बिना कुछ बताये चली गयी और अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि सभी समस्त डॉक्यूमेन्ट भी साथ ले गई।

युवक ने बताया कि उसकी पत्नी हरदोई निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा से विगत 6 माह से बात करती थी। उसकी पत्नी तीनपानी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे में जाती दिखाई दी है। उसने अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। उसने पुलिस से अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।

युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई प्रेम राम के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles