spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

दुःखद: जंगल की आग पहुंची घर तक, बुझाने के प्रयास मे महिला झुलसी…

टिहरी। जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में, 21 वर्षीय पूजा, पत्नी अरविंद निवासी ग्राम गोदाण पालकोट पट्टी, जंगल की आग बुझाते हुए बुरी तरह झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह C.H.C बागी से सूचना प्राप्त हुई कि पूजा गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में अस्पताल पहुंची हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवप्रयाग ने मौके पर पहुंच कर घायल पूजा के साथ हुई घटना की जानकारी जुटाई। जिसमे पता लगा कि  जंगल की आग उनके घर के पास आ गई थी और आग बुझाने के प्रयास में पूजा बुरी तरह झुलस गईं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles