spot_img
spot_img
Sunday, April 26, 2026
spot_img

653 ग्राम अवैध चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं (महानाद) : पुलिस ने एक महिला तस्कर को 653 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की धर-पकड़ करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये है। साथ ही जनपद स्तर एएनटीएफ को भी क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरुद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके नोडल अधिकारी एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र बनाये गये हैं।

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, सीओ लालकुआं संगीता तथा कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस टीम के एसएसआई हरेन्द्र सिंह नेगी, एसआई गौरव जोशी, कां. विरेन्द्र रौतेला, चन्द्र शेखर, आनन्दपुरी, कमल बिष्ट, प्रहलाद सिंह, खीम सिंह दानू, माया बिष्ट, गीता कम्बोज तथा रीना गंगवार ने चैकिंग के दौरान इन्द्रानगर प्रथम, लालकुआं निवासी नन्दा देवी (38 वर्ष) पत्नी नारायण सिंह बिष्ट को उसके घर से 653 ग्राम अवैध चरस मय इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।

महिला तस्कर नन्दा देवी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles