spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

योग से रखा जा सकता है शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ : दीपक पांडेय

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लालकुआँ के अम्बेडकर पार्क मे योग अभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के नेताओं ने शिरकत करते हुए शरीर को स्वस्थ बनाने के लिये योग के गुर सीखे। वहीं योगाचार्य ने शरीर के योगों की अलग-अलग क्रियाओं को बताया जिससे शरीर के साथ साथ मस्तिस्क को स्वस्थ बनाया जा सके।
इस दौरान योग साधक दीपक पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी मे योग विद्या द्वारा वैश्विक महामारी से बचा जा सकता है। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर लालकुआँ मे इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहने चाहिये। जिससे की शरीर व मस्तिस्क को स्वस्थ बनाया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चैहान, जिला मंत्री संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बाॅबी सम्मल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष भाटिया, पूर्व सभासद प्रेमनाथ पण्डित, सभासद राजलक्ष्मी पण्डित, धन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles