spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

डीएवी स्कूल काशीपुर में मनाया गया योगा दिवस

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 21 जून 2024, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल काशीपुर के स्कूल परिसर में योगासन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

केके जोशी द्वारा समस्त स्टाफ को योग कराया गया। इस अवसर पर केके जोशी द्वारा सूर्य नमस्कार, गोमुखासन, योग मुद्रासन, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, ताड़ासन आदि आसन कराए गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर मनीष गोयल ने कहा कि योग मानव जीवन का एक अविभाज्य अंग है जिसे जीवन से अलग कर नहीं देखा जा सकता।

प्रधानाचार्य ने समस्त छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों की सराहना की, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles