spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर में गायब हो गया जसपुर से पेमेंट लेने आया युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जसपुर से काशीपुर पेमेंट लेने आया एक युवक गायब हो गया। पुलिस ने गुमश्ुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

वैशाली कालोनी, काशीपुर निवासी मनदीन सिंह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 4 मार्च 2024 को दोपहर के लगभग 3 बजे पंजाबी कालोनी, जसपुर निवासी उसका भाई बलजीत सिंह पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी से पेमेन्ट लेने के लिए काशीपुर आया था। लेकिन फिर वापिस घर नहीं पहुंचा। उन्होंने उसे अपनी समस्त रिश्तेदारी व आस-पड़ोस में तलाश कर लिया, परन्तु कुछ पता नहीं चला।

हुलिया –
नाम-बलजीत सिंह
उम्र- 34 वर्ष
रंग – सांवला
ऊँचाई – 6 फुट
पहनावा – आसमानी रंग की कमीज, नीले रंग की पगड़ी, नीले रंग की जीन्स तथा पैरों में जूते पहने हुये है।

यदि किसी को पता चले तो वह मनदीप सिंह के मो.नं. 6395173842 या प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के मो. नं. 9411112904 पर सूचना दे सकते हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles