spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

काशीपुर : शराब पीकर युवकों ने मचाया हल्ला, कर दी युवक की पिटाई

विकास अग्रवाज
काशीपुर (महानाद) : न्यू आवास निवासी एक युवक ने कुछ युवकों शराब पीकर हल्ला मचाने और मना करने पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

न्यू आवास विकास, काशीपुर निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी व छोटे बच्चों के साथ घर पर टीवी देख रहा था। उसी समय घर के आगे एक कार आकर रुकी। कार में कुछ युवक शराब पीकर शोर व गाली गलौच करने लगे तथा साथ में कार के स्पीकर तेज-तेज बजाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोग उसके दरवाजे पर लात मारने लगे।

देवेन्द्र ने बताया कि जब वह घर से बाहर आया तो उन्होंने बिना कोई बात सुने उस पर हमला कर दिया। उनमें से एक शराबी युवक ने उसके सिर पर डण्डा मारा जिससे वह लहुलुहान हो गया और सिर पर गम्भीर चोट आयी। इसके बाद उसे इलाज हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज कर मेडिकल बनाया गया।

देवेन्द्र ने बताया कि इन शराबी युवकों का कई बार मौहल्ले में आना जाना लगा रहता है। यह मकान का प्रयोग शराब व अन्य अनैतिक कार्याे के लिए कई बार किया जाता है। मौहल्ले वाले डर की वजह से पहले कुछ बोल नहीं पाये, क्योंकि इन शराबी लड़कों में एक युवक के पिता का यह मकान है। इन युवकों में जो पहचान में आया और जो मुख्य अभियुक्त है उसका नाम अभिषेक शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा है, जो भीमनगर का निवासी है, वर्तमान मे यह कुण्डेश्वरी रोड, यमाहा एजेन्सी के पास रहता है।

देवेन्द्र ने बताया कि उक्त युवकों ने उसे भविष्य में नतीजा भुगतने की धमकी दी है, जिससे उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। उसने उक्त युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

देवेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभिषेक शर्मा व उसके साथियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कंचन कुमार पडलिया के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles