spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

युवती से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए दो नाबालिग लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया।

बता दें कि विगत 19 मार्च 2021 को रामपुरम कालोनी, निवासी शैफाली पुत्री दुष्यंत शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 12 मार्च को अंबिका आवास, प्रकाश सिटी कालोनी से पैदल जा रही थी कि इसी दौरान पीछे से आये दो बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों व छानबीन के आधार पर ग्राम कटैया निवासी दो नाबालिग युवकों को कचनाल रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल को बरामद कर घटना में प्रयुक्त बाइक (यूके 18 बी/ 3237) को सीज कर आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles