spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

सत्य प्रेम और एकत्व के संदेश के साथ जोनलस्तरीय महिला संत समागम संपन्न

भवाली/नैनीताल (महानाद) : नैनीताल जोन का जोनल लेवल महिला संत समागम संत निरंकारी सत्संग भवन भवाली में संपन्न हुआ। नैनीताल जोन की सभी ब्रांचो से अनेक महिलाओं ने इस अवसर पर वहां पहुंचकर सतगुरु के संदेश को श्रवण किया और संदेश को छोटी-छोटी लघु नाटिकाओं, गीत, कविताओं के द्वारा आए हुए उपस्थित जनसमूह तक पहुंचाने का प्रयास किया।

इस दौरान बहन नीलम नेगी द्वारा समस्त साध संगत को यह संदेश दिया गया कि हम सभी ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के वचनों को मानकर आगे बढ़ते चले जाना है। हर स्तर पर नारी जाति के उत्थान के लिए भले ही वह सिलाई, कढ़ाई, सामाजिक सेवा और घरेलू संस्कारों पर आधारित आध्यात्मिक भावों को अपने हृदय में गुरमत के आधार पर बसाना है। मंच संचालन बहन नीलम, जसपुर के द्वारा किया गया।

ब्रांच काशीपुर से बहन रीटा की देख रेख में बहनों ने वहां पहुंचकर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया और निरंकारी राजमाता के वचनों पर भी जोर दिया कि –
1-जिस घर में मां दुखी है उस घर से बीमारी कभी नहीं जाती
2-जिस घर में बहु दुखी है उस घर से गरीबी नहीं जाती
3-जिस घर में बेटी दुखी है उसे उधर से कभी क्लेश नहीं जाता।

कार्यक्रम के अंत में जोनल इंचार्ज जसविंदर सिंह के द्वारा आये हुए सभी संतों का धन्यवाद करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राज पिता द्वारा दी जाने वाली सिखलाईयों पर चलने की प्रेरणा दी।

उक्त जानकारी स्थानीय मीडिया प्रभारी काशीपुर प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles