spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

उत्तराखंड : 1 जून तक बढ़ा लाॅकडाउन, 28 मई को खुलेंगी किराने की दुकानें

देहरादून (महानाद) : कोविड कर्फ्यू के कारण प्रदेश में घट रहे कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 1 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। व्यापारियों की मांग के मद्देनजर बाजार खुलने के समय को 7ः00 से 10ः00 के बजाए प्रातः 8ः00 बजे से 11ः00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पूर्व की भाँति आवश्यक सेवाओं जेसे दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेंगी।

उनियाल ने बताया कि राशन और किराने की दुकानें 28 मई को प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक खुलेंगी। जिसमें आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु जनता को आवाजाही में छूट रहेगी।

सुबोध उनियाल ने कहा कि विगत कई दिनों से कोरोना का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है। सरकार अपने स्तर से इसके पूरे तरीके से रोकथाम में जुटी हुई है। प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार के सबसे पहली प्राथमिकता है, इसलिए भविष्य में कोरोना के आंकड़ों में कमी आएगी तो तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार कोविड कर्फ्यू में ढील दी जा सकेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles