spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

100 करोड़ वैक्सीन पूरे होने पर तिरंगे की रोशनी में नहायेंगे 100 एतिहासिक स्मारक

नई दिल्ली (महानाद) : 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरे होने पर भारत सरकार वैक्सीन महोत्सव मनाएगी। 100 करोड़ टीकों का लक्ष्य पूरा होने पर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारकों में से 100 चिन्हित स्मारकों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग की तिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। इसमें दिल्ली के मुख्य स्मारकों के साथ-साथ बृज के दो मंदिर तथा 4 स्मारक भी होंगे। पुरातत्व विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने महामारी से लड़ाई की और पहली तथा दूसरी लहर का सामना कर कोरोना पर विजय पाने के सफल प्रयास किये। भारत में कोरोना की वैक्सीन फ्री में लगाई जा रही है। वर्तमान में हम 93 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर रहे हैं। सरकार जल्द से जल्द देश के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाकर देश को कोरोना मुक्त बनाने के प्रयास में जुटी हुई है।

सरकार की यह इच्छा है कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने पर वैक्सीनेशन महोत्सव मना कर पूरे विश्व को संदेश दिया जाए। हालांकि अभी इसको कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। रेलवे से लेकर रोडवेज तक और गांव से शहर तक 100 करोड़ का लक्ष्य प्राप्ति की खुशी मनाई जानी है।

बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआइ) द्वारा वैक्सीनेशन महोत्सव के लिए 100 स्मारकों को चिन्हित किया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की मंजूरी से 100 करोड़ वैक्सीन लगने पर पूरे विश्व को संदेश देते हुए इन सभी चयनित स्मारकों को पूरा दिन तिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। रात में 12 बजे तक यहां पर्यटक और स्थानीय लोग भ्रमण भी कर सकेंगे।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आगरा मंडल में मथुरा के वृंदावन में स्थित मदन मोहन मंदिर और गोविंद मंदिर को चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही विश्व के सात अजूबों में शुमार फतेहपुर सीकरी स्मारक का बुलंद दरवाजा, आगरा का किला, बेबी ताज माना जाने वाला एत्माउद्दौला स्मारक और अकबर टॉम्ब (सिकन्दरा स्मारक) भी चयनित किये गए हैं। उम्मीद है कि नवम्बर 2021 तक टीकाकरण का यह आंकड़ा पूरा हो जाएगा और दीपावली के आस पास यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles