spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

उत्तराखंड : 11 मंत्रियों ने ली शपथ, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद नये चेहरे, बाकी सभी पुराने

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल ने राजभवन में आज शपथ ले ली।

सबसे पहले सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद बंशीधर भगत ने शपथ ली।
इसके बाद डाॅ. हरक सिंह, रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य ने शपथ ली। अरविन्द पाण्डेय ने मंत्री पद की शपथ संस्कृत में ली।
इसके अलावा सुबोध उनियाल, गणेश जोशी तथा राज्य मंत्री के रूप में डाॅ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद ने शपथ ग्रहण की।

इस बार केवल मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है लेकिन उन्हें पहले ही भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles