spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

12.74 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार

यामीन मलिक
सितारगंज (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एएसपी सीओ सितारगंज 0 कोतवाल सितारगंज के निकट निर्देशन में शुक्रवार को एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार ने कां. दीपक जोशी, नरेन्द्र यादव, रेखा आर्या तथा मन्जू बुढ़लाकोटी के साथ चिन्ती मजरा, वाल्मिकी बस्ती तिराहा होते हुए, नहरपार, वार्ड नं. 6, आईटीआई कालेज से पहले सेमल के पेड़ के पास पहुचे तो एक महिला पुलिस को देखकर सकपका गई।

शक होने पर महिला कांस्टेबल रेखा आर्या ने महिला को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता शर्मा पत्नी स्व. अशोक शर्मा निवासी वार्ड नं. 6, नहर पार, सितारगंज बताया। उसने बताया कि उसके पास स्मैक है। जिस पर सीओ सितारगंज मौके पर पहुंचे और उनके निर्देशन में महिला कांस्टेबल मंजू द्वारा गीता शर्मा की तलाशी करवाई तो अभियुक्ता गीता शर्मा के कब्जे से 01 प्लास्टिक की सफेद पन्नी में 12.74 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाये कुल 21,540 रुपये व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। अभियुक्ता के विरुद्ध एफआईआर सं. 90/2021 धारा 8/22 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles