spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

12 जुआरी गिरफ्तार, 6.67 हजार रुपये बरामद

महानाद डेस्क : एसएसपी के कड़े निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस ने जुए के अड्डो पर सर्जिकल स्ट्राइक कर 12 जुआरिओं को गिरफ्तार कर उनके पास से 6.67 लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर अपराधिक गतिविधियों, अराजकता, अवैध नशे के कारोबार व सर्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने- खिलवाने वाले लोगों व जुए के अड्डों पर पैनी नजर रखते हुए सभी थाना/चौकी प्रभारियों, एसओजी को छापेमारी कर कड़ी करवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा, सीओ रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में दिनांक 15-10-2025 को कालाढूंगी पुलिस एवं एसओजी व लालकुआं पुलिस को 2 अलग-अलग मामले में बड़ी सफलता मिली है। जिसमे जुए के अड्डे से 12 जुआरिओं को गिरफ्तार कर उनके पास से 6,67,650 रुपये बरामद किए हैं।

मामला-1, कोतवाली कालाढूंगी-
प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में दबिश दी गई, अभियुक्तगण हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से जुआ सामग्री एवं नकदी बरामद कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- बेनट चरन पुत्र ईशा चरन निवासी राजेन्द्र नगर, हल्द्वानी
2- हेम चन्द्र तिवारी पुत्र कैलाश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम मनोरथपुर, रामनगर
3- जसवन्त सिंह पुत्र पान सिंह भोजक निवासी लोहरिया साल, हल्द्वानी
4- नमन जोशी पुत्र मदन मोहन जोशी निवासी लामाचौड़, मुखानी
5- प्रेम चन्द्र अग्रवाल पुत्र मोर मुकुट अग्रवाल निवासी मेन बाजार, कालाढूंगी
इनके अतिरिक्त कुन्दन नेगी, मोंटू, कालू एवं अन्य तीन व्यक्ति (सभी निवासी कोटाबाग क्षेत्र) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से 5,66,000 रुपये नगद, 2 गड्डी ताश व 52 पत्ते, त्रिपाल बरामद की गई है।

पुलिस टीम में एसएसआई फिरोज आलम, एसआई जयवीर सिंह, हे.कां. जबर सिंह, कां. मिथुन कुमार, मोहन चन्द्र जोशी, अमनदीप सिंह, वीरेन्द्र राणा, किशन नाथ तथा मनोज द्विवेदी शामिल थे।

मामला-2
एसओजी व कोतवाली लालकुआं पुलिस की गिरफ्त में 7 जुआरी, एक लाख रुपये बरामद

आपको बता दें कि प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं एसओजी टीम द्वारा बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर दबिश दी गई। इस दौरान बलवन्त की खाली दुकान, कार रोड बिन्दुखत्ता से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1,01,650 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- संजय सिंह पुत्र रतन सिंह
2- विजय जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी
3- बलवंत सिंह पुत्र स्व. खिलाफ सिंह
4- नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह
5- कुवर सिंह पुत्र तेज सिंह,
6- खड़क सिंह पुत्र माधव सिंह
7- कमलेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह
उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजेश जोशी, एसआई अंजू यादव, एएसआई दया किशन सती, कां. अरुण राठौर, भूपेंद्र जेष्ठा, संतोष बिष्ट, तरुण मेहता, राजेश कुमार शामिल थे।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ढाई हजार रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles