spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग काशीपुर : तहसीलदार ने मारा पटाखे के गोदाम पर छापा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ एक पटाखे के गोदाम पर छापा मारा है। पुलिस पटाखों के बिल, लाइसेंस व पटाखों की  गिनती करने में जुटी है।

आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला ने पुलिस टीम के साथ गंगे बाबा रोड पर, झंडू शाह बाबा के पास वाली गली में एक पटाखे के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम के 2 कमरों में भारी मात्रा में पटाखे भरे हुए हैं। पुलिस की एक टीम पटाखों की गिनती, जीएसटी बिल व लाइसेंस की जानकारी कर रही है।

टीम में एसएसआई अनिल जोशी, कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles