spot_img
spot_img
Saturday, July 25, 2026
spot_img

विदेश में रह रहे बेटे के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर ठगे 14 लाख

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विदेश में रह रहे बेटे के एक्सीडेंट और उसके दोस्त की मौत होने की झूठी खबर देकर एक साइबर ठग ने एक पिता से 14 लाख रुपये ठग लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी दयाल सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनाक 20.07.2026 को उनके पास एक फोन आया और उसने कहा तुम्हारा लड़का जो विदेश में रहता है, उसका एक्सीडेन्ट हो गया है और उसके सिर पर चोट आयी है, पुलिस केस भी हो गया है, केस निपटाने के लिये 3 लाख रुपये की जरूरत है। जिस पर उन्होंने दिनांक 20.07.2026 को 3 लाख रुपये का आरटीजीएस फोन करने वाले द्वारा बताये गये खाते में कर दिया।

दयाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इसके बाद उसने फिर फोन कर कहा कि तुम्हारे लड़के का दोस्त खत्म हो गया है और उसके माता-पिता 12 लाख रुपये की माँग कर रहे है। जिस पर उन्होंने दिनांक 21.07.2026 को 5 लाख रुपये और 6 लाख रुपये कॉल करने वाले द्वारा बताये गये खाते में डाल दिये। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ 14 लाख रुपये की ठगी हो गई है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्यवाही कर उनकी रकम वापस दिलवाये जाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles