spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

रामनगर कांग्रेस में नगर पालिका अध्यक्ष के 18 दावेदार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इस ठंड के मौसम में नगर पालिका चुनाव को लेकर गर्माहट भले ही दिखाई दे रही है लेकिन नगर पालिका चुनाव को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। शहर में कई नामों की चर्चा है।

कासंग्रेस पार्टी के नैनीताल जिले के पर्यवेक्षक गोविंद सिंह कुंजवाल रामनगर कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे जहां पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस की ओर से रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए के डेढ़ दर्जन से अधिक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की।

उत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विनय पडलिया ने बताया कि पर्यवेक्षक गोविंद सिंह कुंजवाल को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रामनगर नगर पालिका के निर्वतमान चेयरमैन हाजी मौ. अकरम, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. निशांत पपनै, अब्दुल कय्यूम, भुवन शर्मा, बाबर खान, धीरज सती, अनिल अग्रवाल खुलासा, ताईफ खान, सनब्बर अली, पंकज पाण्डेय, मौ. मुजीब, डॉ. जफर सैफी, अतुल सक्सेना, कलीम कुरैशी, तंजिम कुरैशी, फैजुल हक, रुबीना सैफी ने दावेदारी पेश की। सभी ने अपनी अपनी जीत का भरोसा भी जताया।

इस दौरान पर्यवेक्षक गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए करीब डेढ़ दर्जन दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन सभी दावेदारों का पैनल बनाकर हाई कमान को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और रामनगर की सीट सामान्य होने के चलते सामान्य व्यक्ति को ही कांग्रेस से टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी भारी मतों से रामनगर में विजय हासिल करेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles